आज का इतिहास 23 जून, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 23 जून,

Share This
1757-प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत के बंगाल क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच पहली लड़ाई हुई। प्लासी के नाम से मशहूर इस लड़ाई में ब्रिटेन को सफलता मिली और इस क्षेत्र पर ब्रिटेन का अधिकार हो गया।

1810-बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

1834 को ब्रिटेन के दार्शनिक और साहित्यकार सैमुएल टाइलर कैलरिज का निधन हुआ वे सन 1772 में जन्में। कैलरिज ने जर्मनी की यात्रा की जिसके दौरान वे इस देश के दार्शनिकों के विचारों से बहुत प्रभावित हुए। ब्रिटेन लौटने के बाद वे जर्मन दार्शनिकों के विचारों और सिद्धांतों के प्रचार में लग गये। वे एक अच्छे आलोचक और कुशल कवि भी थे। 


1894-बैरन पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना।

1939 ईसवी को फ़्रांसीसियों ने भूमध्यसागर के तट पर स्थित इस्कन्दरून नामक महत्वपूर्ण बंदरगाह, जो सीरिया का भाग थी, तुर्की को दे दी। पहले विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन और फ़्रांस के बीच होने वाले समझौते के अनुसार यह बंदरगाह सीरिया को लौटा दी गयी किंतु उसमानी शासक के मरने और मुस्तफ़ा कमाल अतातुर्क नाम के पश्चिम नवाज़ नेता के सत्ता में आ जाने के बाद इसकन्दरून बंदरगाह पुन: तुर्की को मिल गयी। 



1980 को भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का देहान्त हुआ उनका पूरा नाम वराहगिरी वेंकटगिरी था। वे 10 अगस्त वर्ष 1894 को ब्रम्हपुर ओडिशा में पैदा हुए थे । उनका जन्म एक तेलगू परिवार में हुआ था। 1913 में उन्होंने डबलिन विश्वविद्यालय में क़ानून की पढ़ाई की। वर्ष 1916 में आयरलेंड में एक आयरिश आंदोलन दल से जुड़ने के बाद उन्हें वहां से निकाल दिया गया। भारत लौटने पर वह श्रम आंदोलन के महासचिव बने। गिरि 1934 में इम्पीरियल विधान सभा के सदस्य बने। 

2012-एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages