ऐसे आविष्कार जो महिलाओं ने किए ! - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

ऐसे आविष्कार जो महिलाओं ने किए !

Share This
फायर एस्केप ( Fire escape ) : फायर एस्केप के तौर पर पहला रजिस्ट्रेशन एना कोनेली ( Anna Connelly )  ने साल 1887 में करवाया था। एना कोनेली को फायर एस्केप की खोज करने के तौर पर जाना जाता है परंतु शायद उनके पैंटेट में केवल बाहर बनी हुई स्टील (लोहे) की सीढ़ीयां शामिल थीं जिन्हें फायर एस्केप के नाम से जाना गया।  


सरक्यूलर सॉ ब्लेड ( Circular Saw ) : टैबिथा बैबिट अमेरिका में टूल बनाने का काम करती थीं। पहला घुमने वाला ब्लेड जिसे 1813 में मीलों में इस्तेमाल किया गया बनाने का श्रेय इन्हें जाता है। ऐसा माना जाता है बैबिट ने ब्लेड में टीथ बनाने का तरीका खोजा साथ ही घुमने वाले ब्लेड में और सुधार किए। बैबिट पुरूषों को लंबे सॉ के साथ काम करते देखती थीं। उन्होंने ध्यान दिया इसमें आधी मेहनत बर्बाद हो जाती है। उनके द्वारा बनाया गया पहला सरक्यूलर सॉ अलबेनी (न्यूयॉर्क) में रखा गया है।  


चॉकलेट चिप कुकीज ( Chocolate chip cookies ) : चॉकलेट चिप कुकीज की खोज अचानक से हो गई थी। रूथ ग्रेव्स वेकफिल्ड 1930 में चॉकलेट कुकीज बना रहीं थीं। उन्होंने देखा उनके पास हमेशा इस्तेमाल होने वाली बेकर चॉकलेट खत्म हो गई है। उन्होंने नेस्ले की सेमी स्वीट (कम मीठी) चॉकलेट को तुकड़ों में कुकीज बनाने के लिए उपयोग किया। उन्हें लगा था ये पिघलकर मक्खन के साथ मिक्स हो जाएंगी। ऐसा नहीं हुआ और चॉकलेट चिप कुकीज की खोज हो गई। वेकफिल्ड ने यह रेसीपी नेस्ले को बेच दी जिसके बदले में उन्हें चॉकलेट चिप्स हमेशा के लिए दी जाने लगी।  
 

मोनोपोली (Monopoly) : एलीजाबेथ जे मैगी फिलिप्स ने एक ऐसा गेम बनाया जिसके उपयोग से वह हेनरी जॉर्ज की सिंगल टैक्स थेयोरी समझा सकें। उनका गेम जिसे लैडंलोर्ड का गेम नाम दिया गया था साल 1906 में सामने आया। उनके इस गेम पर आधारित बहुत सारे बोर्ड गेम्स बाद में खोजे गए जिनमें किसी भी लैंड का खरीदना, बिकना और उसका विकास प्रमुख था।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages